प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फेसबुक पोस्ट(PM Modi post) कुछ घंटों के लिए प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के मामले में Meta ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। कंपनी के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कपलान ने कहा कि इस तकनीकी चूक के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से खेद जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्ट हटाया जाना कंपनी की एक गलती थी और इसके लिए Meta जिम्मेदारी स्वीकार करता है।
इस मामले को लेकर जोएल कपलान ने नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन के साथ भी बैठक की। करीब 45 मिनट तक चली इस चर्चा में Meta के अधिकारियों ने विस्तार से बताया कि किन परिस्थितियों में प्रधानमंत्री की पोस्ट प्लेटफॉर्म से हट गई थी और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए कंपनी क्या कदम उठा रही है।
"I apologised to the minister on behalf of Meta for the error restricting PM Modi’s post "- Joel Kaplan, Chief Global Affairs Officer at Meta
Kaplan, with his team, met Union Minister Ashwini Vaishnaw today. pic.twitter.com/jbBPF0tule
— ANI (@ANI) August 5, 2026

