दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह एक हाईराइज सोसाइटी में भी भीषण आग लग गई। यह घटना नोएडा सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी की है। जहां एक टावर की 22वीं मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक अच्छ बात ये है कि इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
AC ब्लास्ट से आग लगने की आशंका
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग 22वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में लगे एसी में विस्फोट होने से लगी। कुछ ही मिनट में देखते ही देखते आग ने पास के एक अन्य फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया। टावर से उठता धुआं देखकर लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आसपास के फ्लैट खाली कराए।
6 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि ऊंचाई पर आग लगने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। बता दें कि घटनास्थल पर नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Fire broke out at a a flat at Aranya Society, Sector-119, within the jurisdiction of the Sector-113 police station. Six fire service tenders have arrived at the scene. Firefighting operations are underway. There have been no casualties as of now. pic.twitter.com/sKTFv8zqjm
— ANI (@ANI) June 29, 2026
CM योगी ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई जाए, हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए और अगर कोई घायल हो तो उसके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में AC ब्लास्ट को आग की वजह माना जा रहा है।
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh | Fire breaks out in an apartment in Aranya housing society, Sector-119; no person injured in the incident
Chief Fire Officer Pardeep Kumar says, "The fire was contained to the flat and prevented from spreading with the help of three teams of Fire… pic.twitter.com/9XmhQUlczP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 29, 2026
Read More

