मणिपुर(Manipur) में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सुरक्षाबलों ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। खुफिया जानकारी के आधार पर पिछले 48 घंटों के भीतर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ताबड़तोड़ अभियान चलाकर प्रतिबंधित संगठनों के 12 उग्रवादियों को दबोचा गया है। इस दौरान आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और लैंडमाइंस भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियो में कौन-कौन शामिल ?
गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों पर लंबे समय से अपहरण, जबरन वसूली और अन्य संगीन आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों को इनकी काफी समय से तलाश थी। पकड़े गए 12 लोगों में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के सक्रिय सदस्य शामिल हैं:
-
सोरेपा (Sorepa): 2 सदस्य
-
केवाईकेएल (KYKL): 1 सदस्य
-
यूपीपीके (UPPK): 6 सदस्य (इनमें एक नाबालिग भी शामिल है)
-
आरपीएफ/पीएलए (RPF/PLA): 2 सदस्य
-
प्रीपाक (PREPAK): 1 सदस्य

