HomeBreaking NewsUN मुख्यालय के बाहर व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, पत्र में...

UN मुख्यालय के बाहर व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, पत्र में लिखा – तिब्बत से चीन बाहर जाए

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय के बाहर गुरुवार को एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। घटना के समय उसके हाथ में तिब्बती झंडा था। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही जांच

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने मृतक की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

UN के कामकाज पर नहीं पड़ा असर

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब दिनभर की आधिकारिक बैठकें समाप्त हो चुकी थीं। इसलिए इस घटना का UN के नियमित कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मृतक की पहचान लोबगा रांगजेन के रूप में की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह करीब 20 वर्षों से अमेरिका में रह रहा था। हालांकि, इस पहचान की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटनास्थल से मिले तिब्बत समर्थक पर्चे

लोगों के अनुसार, व्यक्ति ने पारंपरिक बौद्ध भिक्षु जैसे वस्त्र पहन रखे थे। उसने पहले फुटपाथ पर तिब्बती झंडा रखा और फिर खुद को आग लगा ली। आग लगने के कुछ ही समय बाद वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। मौके से “China Out of Tibet” (तिब्बत से चीन बाहर जाए) लिखे पर्चे भी बरामद हुए हैं।

Read More

इथेनॉल वाले पेट्रोल पर उठे सवालों का पेट्रोलियम मंत्री ने दिया जवाब, बोले- रेसिंग कारों में भी सफल है इसका इस्तेमाल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments