HomeBreaking Newsघरेलू सिलेंडरों से चल रहा था अवैध रिफिलिंग का धंधा, लखनऊ में...

घरेलू सिलेंडरों से चल रहा था अवैध रिफिलिंग का धंधा, लखनऊ में 27 सिलेंडर बरामद

लखनऊ(Lucknow) के पारा इलाके में घरेलू गैस सिलेंडरों से कथित अवैध रूप से गैस निकालने और रिफिलिंग करने का मामला सामने आया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने जनता बिहार कॉलोनी में एक मकान पर छापा मारा। कार्रवाई सहायक क्षेत्रीय खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम के साथ आपूर्ति निरीक्षक और पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों के मकान पर पहुंचते ही वहां मौजूद एक व्यक्ति मौके से निकलकर फरार हो गया।

टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई। जांच के दौरान वहां से कुल 27 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। विभाग अब बरामद सिलेंडरों की जानकारी जुटा रहा है और उनके सीरियल नंबर व संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि इतनी संख्या में सिलेंडर कहां से आए और किस गैस एजेंसी के जरिए उपलब्ध कराए गए थे।

रिहायशी इलाके में बड़ा खतरा

अधिकारियों के मुताबिक, घनी आबादी वाले इलाके में घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालना दूसरे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर करना या अनधिकृत रिफिलिंग करना बेहद जोखिम भरा है। ऐसी गतिविधियों में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होने पर आग लगने या सिलेंडर फटने जैसी गंभीर घटना हो सकती है। इसी वजह से विभाग अवैध गैस कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

फरार व्यक्ति की तलाश जारी

विभाग यह भी पता लगा रहा है कि इस जगह पर कथित अवैध गतिविधि कितने समय से चल रही थी। बरामद सिलेंडरों की जब्ती और मौके की कार्रवाई से जुड़ी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, फरार व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पहचान सामने आने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश भारत से खरीदता है पेट्रोल-डीजल, फिर 17% क्यों बढ़ गए दाम? जानिए ईंधन महंगा होने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments