HomeBreaking Newsखान सर ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की, फायरिंग केस में मंगलवार...

खान सर ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की, फायरिंग केस में मंगलवार को होगी सुनवाई

Khan Sir Firing Case: खान ग्लोबल स्टडीज में फायरिंग और उसके बाद हुए विवाद से जुड़े मामले में सोमवार को कानूनी पेंच फंसा नजर आया। संस्थान के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर दी है। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई निर्धारित की गई है। वहीं, मामले में गिरफ्तार उनके दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

जमानत याचिका पर सबकी नजर

फायरिंग मामले में खान सर का नाम एफआईआर में जुड़ने के बाद उनकी कानूनी रणनीति पर लगातार नजर बनी हुई थी। उनके अधिवक्ता ने पहले ही अग्रिम जमानत के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली थी। अब अदालत में दायर याचिका पर होने वाली सुनवाई को मामले का अहम पड़ाव माना जा रहा है।

गार्डों की जमानत का विरोध

सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष से जुड़े वकील ने अदालत में यह दलील दी कि फायरिंग जानबूझकर की गई थी, इसलिए आरोपियों को राहत नहीं दी जानी चाहिए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है।

पुलिस की पहुंच से अब भी दूर खान सर

घटना को चार दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक खान सर तक नहीं पहुंच सकी है। उनके संभावित ठिकानों को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

सरेंडर की खबरों पर वकील का जवाब

शनिवार को पटना सिविल कोर्ट परिसर में खान सर के आत्मसमर्पण को लेकर चर्चाएं तेज थीं। हालांकि, उनके वकील अरविंद कुमार मौआर ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उनका कहना है कि खान सर आत्मसमर्पण नहीं करने जा रहे हैं और उन्हें एक सोची-समझी साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि अदालत में कानूनी प्रक्रिया के तहत उनका पक्ष रखा जाएगा।

गार्डों के बयान से बदला केस

मामले में गिरफ्तार दोनों सुरक्षा गार्डों ने पुलिस पूछताछ के दौरान दावा किया था कि उन्होंने खान सर के निर्देश पर दो-दो राउंड फायरिंग की थी। गार्डों के इस बयान के बाद पुलिस ने FIR में फैजल खान का नाम भी शामिल कर लिया। इसके बाद से उनकी संभावित गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

फायर सेफ्टी जांच में मिलीं खामियां

कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी खान ग्लोबल स्टडीज की परेशानियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में संस्थान और उससे जुड़े अस्पताल परिसर का फायर सेफ्टी ऑडिट कराया गया था। जांच के दौरान कई कमियां सामने आने पर संबंधित प्रबंधन को सुधार के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। फायर विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 जून तक आवश्यक सुधार नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पहले ही हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

2 जून की रात कोचिंग संस्थानों के विवाद के बीच हुए बवाल के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं, फायरिंग मामले में खान सर के दोनों सुरक्षा गार्ड भी जेल भेजे जा चुके हैं। अब सभी की नजर खान सर की अग्रिम जमानत याचिका और पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Read More:

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक्शन मोड में प्रशासन, मस्जिद के पास कई अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments