HomeBreaking Newsबेंगलुरु में भारी बारिश का कहर, 10 लोगों ने गंवाई जान

बेंगलुरु में भारी बारिश का कहर, 10 लोगों ने गंवाई जान

बेंगलुरु में करीब एक घंटे तक भारी बारिश हुई जिससे पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। निचले इलाके पानी में डूब गए। कई सड़कें पानी में डूब जाने से आवागमन ठप हो गया और ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

दीवार गिरने से सात लोगों की मौत

मूसलाधार बारिश के दौरान बॉवरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल की एक दीवार गिरने से छह साल की एक बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गई। एक अलग घटना में बैनरघट्टा रोड पर वेगा सिटी मॉल के पास बिजली का झटका लगने से 35 वर्षीय रघु की मौत हो गई। पुलिस ने एक और घटना की जानकारी दी, जिसमें सैयद सूफियान नाम के एक छात्र की बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। चामराजपेट में एक और दुखद घटना हुई जहां तूफान के दौरान मंजूनाथ नाम के एक व्यक्ति के घर की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

87 पेड़ उखड़ गए

नगर निगम के अनुसार, बेंगलुरु भर में कम से कम 87 पेड़ उखड़ गए और 131 डालियां टूट गईं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इनमें से 60 पेड़ और 98 डालियों को हटा दिया गया है, जबकि बाकी जगहों पर मरम्मत का काम अभी भी जारी है। सड़क किनारे खड़ी कई कारें और दोपहिया वाहन गिरे हुए पेड़ों के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गए।

 

READ MORE: 30 अप्रैल से 8 मई तक नोएडा में धारा 163 लागू, 1000 पुलिसकर्मी और PAC के जवान तैनात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments