सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़ी एक तत्काल याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत से मामले का सुओ मोटू लेने की मांग की गई थी। हालांकि, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि अदालत के पास वीडियो देखने का समय नहीं है।
वकील ने पुलिस कार्रवाई के वीडियो का दिया हवाला
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती की है और इस संबंध में कई वीडियो उपलब्ध हैं। उन्होंने न्यायालय से अनुरोध किया कि इन वीडियो को देखकर मामले का स्वत: संज्ञान लिया जाए। वकील का कहना था कि घटना गंभीर है और इस पर तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत है।
CJI ने सुनवाई से किया इनकार
वकील की दलील पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि अदालत के पास वीडियो देखने के लिए समय नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है।” इसके साथ ही उन्होंने वकील से कहा कि वे न तो अदालत का समय व्यर्थ करें और न ही अपना समय बर्बाद करें। इसके बाद अदालत ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।
Read MOre
18 राज्यों में आफत काटेगा मानसून! आज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट! अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?