Karkardooma Court Fire: पूर्वी दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में रविवार तड़के आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कोर्ट भवन की दूसरी मंजिल पर लगी थी। राहत की बात यह रही कि घटना सुबह के समय हुई, जब परिसर में कोई मौजूद नहीं था। इसके चलते किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत आठ फायर टेंडर घटनास्थल पर भेजे। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक दिया।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
अधिकारियों के मुताबिक आग कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल तक सीमित रही। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने के कारण कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। साथ ही आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
Read More:
हरिद्वार से कोटा जा रही बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बची 29 लोगों की जान, सामान जलकर राख

