मंगलवार शाम ऑफिस से घर लौट रहे हजारों यात्रियों को दिल्ली मेट्रो(Delhi Metro) की ब्लू लाइन पर तकनीकी समस्या के की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। आनंद विहार और वैशाली के बीच मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने से कई स्टेशनों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। नियमित समय पर ट्रेनें नहीं मिलने से लोगों को काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा।
DMRC ने जारी किया अपडेट
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से बताया कि आनंद विहार और वैशाली के बीच तकनीकी खराबी के चलते सेवाओं में देरी हो रही है। बाद में निगम ने जानकारी दी कि ओवरहेड इलेक्ट्रिक उपकरण (OHE) में आई समस्या के कारण इस सेक्शन में मेट्रो संचालन अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
Service Update
Temporarily, no train services available between Anand Vihar to Vaishali due to OHE issue.
Restoration work in progress.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) June 30, 2026
स्टेशनों पर बढ़ी यात्रियों की संख्या
इसका असर केवल आनंद विहार और वैशाली तक सीमित नहीं रहा बल्कि इंद्रप्रस्थ, यमुना बैंक और अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ गई। ब्लू लाइन दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद को द्वारका से जोड़ने वाला प्रमुख कॉरिडोर है, इसलिए शाम के व्यस्त समय में सेवा बाधित होने से बड़ी संख्या में यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
दिल्ली मेट्रो में ब्लू लाइन की सेवाएं पिछले 30 मिनट से ठप हैं। कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लगी है। यह Video यमुना बैंक स्टेशन की है।@deepakhh1 pic.twitter.com/Z6UZySGWrc
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 30, 2026

