HomeBreaking Newsदिल्ली दवा घोटाले में पूर्व DGHS प्रमुख समेत 2 लोगों को किया...

दिल्ली दवा घोटाले में पूर्व DGHS प्रमुख समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई आई सामने

दिल्ली में कथित दवा और मेडिकल उपकरण खरीद हेराफेरी(Delhi Medicine Scam) मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की पूर्व महानिदेशक (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल और डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स नीरज चोपड़ा को गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर सरकारी खरीद में पैसों की हेराफेरी और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों की जांच चल रही है। शनिवार देर रात हुई इस कार्रवाई को मामले की जांच में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी विजय कुमार रंगा से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आईं हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर जांच एजेंसी ने डॉ. वत्सला अग्रवाल और नीरज चोपड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल विजय कुमार रंगा पुलिस रिमांड पर हैं और जांच एजेंसी पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

खरीद में हेराफेरी का आरोप

प्रारंभिक जांच में दावा किया गया है कि सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) के माध्यम से अस्पतालों के लिए खरीदे गए मेडिकल उपकरणों और दवाइयों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी हुईं। आरोप है कि पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, एनेस्थीसिया उपकरण, बेडशीट, ORS और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर खरीदी गई। इसके अलावा कुछ निविदाओं (टेंडर) की शर्तें इस प्रकार तैयार किए जाने का भी आरोप है जिससे सीमित कंपनियों को लाभ मिल सके।

2 जून को मामला किया गया था दर्ज

इस मामले में 2 जून को भ्रष्टाचार निवारण कानून और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद डॉ. वत्सला अग्रवाल को उनके पद से हटाकर गुरु तेग बहादुर अस्पताल में स्थानांतरित किया गया और बाद में उन्हें निलंबित भी कर दिया गया।

विभागीय जांच के दौरान दवा खरीद और स्टॉक प्रबंधन में गड़बड़ियां मिलने पर कई अन्य अधिकारियों और फार्मासिस्टों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। ACB का कहना है कि जांच अभी जारी है। एजेंसी खरीद से जुड़े दस्तावेजों, टेंडर रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की बारीकी से जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे मामले में अन्य अधिकारियों या निजी सप्लायरों की कोई भूमिका रही है या नहीं।

यह भी पढ़ें : ईरान का US को मुंहतोड़ जवाब! IRGC का दावा- 8 सैन्य ठिकानों को किया तबाह…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments