HomeBreaking Newsचंडीगढ़ के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड...

चंडीगढ़ के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड टीम ने शुरू की जांच

चंडीगढ़ में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) सेक्टर-40 और सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल को ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीमों ने तुरंत स्कूल परिसरों में पहुंचकर जांच शुरू की। ई-मेल में दावा किया गया कि दोपहर 1 बजे स्कूलों में धमाके किए जाएंगे। साथ ही, अंबाला से दिल्ली तक रेलवे ट्रैक पर IED ब्लास्ट करने जैसी बातें भी लिखी गईं हैं।

स्कूल खाली कराकर कई घंटे चली जांच

धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर को खाली कराया और बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया। कई घंटों तक चली जांच के बावजूद किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस ने फिलहाल स्थिति को सुरक्षित बताया है।

जानकारी के मुताबिक यह धमकी भरा ई-मेल डीपीएस सेक्टर-40, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल और स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल को भेजा गया था। बता दें कि भेजे गए मेल में लिखा गया कि दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ के स्कूलों में धमाके होंगे।

पुलिस ने की लोगों से अपील

मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल में भी सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई। SAS नगर पुलिस ने पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। मुल्लापुर थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने कहा कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन पर भरोसा रखने की अपील की।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब चंडीगढ़ के स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिली हों। इससे पहले भी कई स्कूलों, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, जिला अदालत, सेक्टर-43 बस स्टैंड और पासपोर्ट ऑफिस को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि अब तक हर मामले में जांच के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। पुलिस साइबर टीम अब धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

Read More

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.5 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments