पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर सीधा निशाना साधते हुए तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा, “भाजपा वालों, आओ भगवंत मान को खरीद कर दिखाओ,” जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।
भाजपा वालों, आओ भगवंत मान को खरीद कर दिखाओ।
— @BhagwantMann जी, मुख्यमंत्री, पंजाब pic.twitter.com/HXy78zikDJ
— AAP (@AamAadmiParty) April 24, 2026
आरोप-प्रत्यारोप के बीच बढ़ी सियासी बयानबाजी
मुख्यमंत्री मान का यह बयान ऐसे समय आया है जब राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी बीजेपी शामिल हो गये। उनके इस बयान को बीजेपी पर सीधा हमला माना जा रहा है, हालांकि बीजेपी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
आम आदमी पार्टी का रुख स्पष्ट
आम आदमी पार्टी लगातार खुद को ईमानदार राजनीति का पक्षधर बताती रही है। भगवंत मान के इस बयान को पार्टी की उसी नीति के तहत देखा जा रहा है, जहां वे विरोधी दलों पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने के आरोप लगाते रहे हैं।
आगे क्या होगा, सबकी नजरें टिकीं
इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने की संभावना है। अब देखना होगा कि बीजेपी इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और आने वाले समय में यह मुद्दा किस दिशा में आगे बढ़ता है।
READ MORE: नई दिल्ली स्टेशन में प्रवेश के लिए अब टिकट ज़रूरी, भीड़ नियंत्रण के लिए नई व्यवस्था लागू

