HomeBreaking News'क्या हवा से आएगी..', ओवैसी ने कांवड़ यात्रा पर उठाए सवाल...

‘क्या हवा से आएगी..’, ओवैसी ने कांवड़ यात्रा पर उठाए सवाल तो भड़के ASP अनुज चौधरी, दिया ऐसा तगड़ा जवाब, बोले- नमाज के लिए विकल्प

Anuj Chaudhary on Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर बयानबाजी के बीच फिरोजाबाद के ASP ग्रामीण अनुज चौधरी ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सवालों पर जवाब दिया है। ओवैसी ने सड़क पर कांवड़ यात्रा निकाले जाने को लेकर सवाल उठाया था। इस पर एएसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है और पुलिस इस काम को पूरा कर रही है।

‘नमाज के लिए विकल्प, कांवड़ियों के लिए नहीं’

मीडिया से बातचीत में अनुज चौधरी ने कहा कि नमाज के लिए ऑप्शन मौजूद हैं। मस्जिदों में काफी जगह होती है, जहां नमाज पढ़ी जा सकती है। लेकिन कांवड़ यात्रा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। कांवड़ियों को सड़क से होकर ही जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा, इतनी बड़ी संख्या के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग तो नहीं। चार करोड़ लोग हवा में ऊपर-ऊपर से तो नहीं आएंगे। यहीं रास्ता है। इसलिए पुलिस शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर तैनात है।

सड़कों को दो हिस्सों में बांटा गया

फिरोजाबाद के एएसपी ग्रामीण ने कहा कि नमाजियों के पास मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ने का विकल्प है, लेकिन कांवड़ियों के लिए ऐसा कोई विकल्प नहीं है। इसी वजह से कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों को दो हिस्सों में बांटा गया है, ताकि यात्रा को व्यवस्थित तरीके से कराया जा सके।

हर धर्म के त्योहार में पुलिस की जिम्मेदारी

राजनीतिक दलों की आपत्तियों पर अनुज चौधरी ने कहा कि इस संबंध में वह कुछ नहीं कह सकते। उनका काम पर्व और त्योहारों का शांतिपूर्ण आयोजन कराना है। उन्होंने कहा कि ईद के दौरान नमाज भी कराई जाती है और कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रा को भी शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराया जा रहा है। इसी तरह गुरु पर्व या क्रिस्चियन धर्म का कोई त्योहार होने पर भी पुलिस शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग करती है।

करोड़ों कांवड़ियों के लिए सड़क से गुजरना जरूरी

सड़क पर कांवड़ यात्रा निकाले जाने के सवाल पर एएसपी ने कहा कि कई धार्मिक आयोजन धार्मिक स्थलों में होते हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा का स्वरूप अलग है। करोड़ों की संख्या में लोग कांवड़ लेकर निकलते हैं। कोई गोमुख तो कोई हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा है। ऐसे में उन्हें रास्ता देना जरूरी है और कांवड़िए सड़क से होकर ही अपने गंतव्य तक जाएंगे।

पुलिस की तैनाती पर भी दिया जवाब

कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों की भूमिका पर अनुज चौधरी ने कहा कि पुलिस नमाज भी कराती है और इसी तरह सड़क पर खड़े होकर दूसरे आयोजन भी पुरे कराती है। उन्होंने दोहराया कि नमाज के लिए विकल्प मौजूद हैं और शहरों की कई मस्जिदों में खाली जगह रहती है, जहां नमाज हो सकती है। वहीं कांवड़ यात्रा के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं है। अगर कोई विकल्प होता तो प्रशासन उसे जरूर अपनाता।

‘हमारा काम त्योहार शांतिपूर्ण कराना’

एएसपी ग्रामीण ने कहा कि प्रशासन और सरकार की मंशा सभी आयोजनों को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराना है। उन्होंने कहा कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं, अगर वे उनकी जगह होंगे तो स्थिति को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। उनके मुताबिक, हर चीज को देखने का नजरिया अलग होता है और लोग अपने-अपने नजरिए से इसे देखते हैं। पुलिस की जिम्मेदारी सभी त्योहारों को लोगों की भावना के अनुरूप शांतिपूर्वक संपन्न कराना है।

कांवड़ मार्ग पर नॉनवेज की दुकानों पर रोक

कांवड़ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर कई इंतजाम किए गए हैं। अनुज चौधरी ने कहा कि किसी भी स्थिति में कांवड़ मार्ग पर नॉनवेज की दुकानें और अंडों के ठेले नहीं लगने दिए जाएंगे। पूरे कांवड़ मार्ग को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, जिससे निगरानी की जा सके।

मुस्लिम कॉलोनियों में दुकानों को लेकर भी निर्देश

एएसपी ने कहा कि मुस्लिमों की कॉलोनी में लोग दुकानें खोल सकते हैं, लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि जानवरों के अवशिष्ट कांवड़ मार्ग की तरफ न आएं। मुख्य मार्ग के भीतर की सड़कों पर शराब और नॉनवेज की दुकानों पर पर्दा लगवाया गया है।

20 सेक्टर में बांटा गया कांवड़ मार्ग

फिरोजाबाद जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ मार्ग को 20 सेक्टर में बांटा गया है। इन सभी सेक्टरों में 2000 पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात किए गए हैं। पूरे कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और प्रशासन का दावा है कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Read More:

Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, लेकिन क्या आप जानते हैं साल में 7 बार आती है तीज

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments