रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी(Anant Ambani) बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की जिसकी खबर काफी सुर्खियां बटोर रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में अनंत अंबानी हाथ में गदा लिए नजर आए जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
बागेश्वर धाम में आयोजित पूजा के दौरान अनंत अंबानी पूरे श्रद्धाभाव के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा की और आशीर्वाद लिया। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं।
हाल ही में तिरुमला मंदिर भी पहुंचे थे
बागेश्वर धाम की यात्रा से पहले अनंत अंबानी ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए थे। वहां उन्होंने सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का पालन करते हुए अपने केश भी दान किए थे। इस धार्मिक अनुष्ठान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं।
क्या है केश दान की परंपरा?
तिरुमला तिरुपति मंदिर में केश दान को गहरी आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए स्वेच्छा से अपने बाल अर्पित करते हैं। मान्यता है कि यह परंपरा अहंकार का त्याग, कृतज्ञता और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का संदेश देती है।
कई श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने या किसी विशेष संकल्प के पूरा होने पर भी केश दान करते हैं। यही कारण है कि तिरुमला में यह परंपरा आज भी लाखों भक्तों की आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।
सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधिकारियों को निर्देश दिया है...