एविएशन सेक्टर को तात्कालिक राहत देने के उद्देश्य से एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AERA) ने अहम कदम उठाया है। प्राधिकरण ने देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर घरेलू उड़ानों के लिए लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है। यह निर्णय तुरंत लागू हो गया है और अगले तीन महीनों तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद AERA उद्योग की स्थिति का आकलन कर आगे की रणनीति तय करेगा।
एयरलाइंस को मिलेगी लागत में राहत
इस फैसले से एयरलाइंस कंपनियों पर पड़ रहे वित्तीय दबाव में कुछ कमी आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरपोर्ट शुल्क घटने से ऑपरेटिंग कॉस्ट कम होगी, जिससे कंपनियों के मार्जिन और कैश फ्लो में सुधार हो सकता है। हालांकि, अभी तक एयरलाइंस की ओर से टिकट कीमतों में कटौती को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि इसका कुछ फायदा यात्रियों तक भी पहुंच सकता है।
दरअसल, हाल के समय में बढ़ती ईंधन कीमतों और अन्य परिचालन चुनौतियों के कारण एयरलाइंस पहले से ही दबाव में हैं। ऐसे में लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में कमी उन्हें अस्थायी राहत दे सकती है, खासकर उन कंपनियों को जिनकी उड़ानों का संचालन अधिक है।
पूरे एविएशन सेक्टर को मिल सकता है फायदा
यह राहत AERA के दायरे में आने वाले सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर लागू होगी, जिससे पूरे एविएशन इकोसिस्टम को इसका लाभ मिलने की संभावना है। घरेलू उड़ानों पर फोकस होने के कारण देश की इंटरनल कनेक्टिविटी में भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।
तीन महीने बाद होगी समीक्षा
AERA ने साफ किया है कि यह फैसला फिलहाल अस्थायी है। तीन महीने बाद बाजार की स्थिति, एयरलाइंस की आर्थिक हालत और सेक्टर की चुनौतियों का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर ही आगे यह तय होगा कि राहत को जारी रखा जाए या इसमें बदलाव किया जाए।
ऑस्ट्रेलियाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जैक गिकिंग्स सोमवार को अपना चोरी हुआ iPhone लेने के लिए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुँचे।...