HomeCurrent Newsइलाहाबाद यूनिवर्सिटी के 136वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे CM योगी, मेधावी छात्रों...

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के 136वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे CM योगी, मेधावी छात्रों को दिए मेडल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 136वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कवि कुमार विश्वास को मानद उपाधि प्रदान की साथ ही 8 मेधावी छात्रों को मेडल दिए।

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने इस दीक्षांत समारोह में मौजूद गणमान्य और छात्रों को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को हम कल का नहीं, आज का नागरिक मानते हैं, यही युवा कल का भविष्य है.. युवा ने जब भी अंगड़ाई ली है, कुछ नया जरूर हुआ है।

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि ये केवल दीक्षा का अंत नहीं है बल्कि यह नई शुरुआत है, जो नए जीवन में प्रवेश करने के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश ज्ञान में रत रहने वाला देश है। प्रयागराज के इतिहास को लेकर उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन गुरुकुल इसी प्रयागराज में महर्षि भारद्वाज द्वारा स्थापित की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments