Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपानीपत में आयोजित मैराथन में पहुंचे CM सैनी, बोले- दौड़ेगा हरियाणा, जीतेगा...

पानीपत में आयोजित मैराथन में पहुंचे CM सैनी, बोले- दौड़ेगा हरियाणा, जीतेगा हरियाणा

हरियाणा के पानीपत में आज मैराथन का आयोजन किया गया इस मैराथन को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘दौड़ेगा हरियाणा, जीतेगा हरियाणा’। इस मैराथन में मुख्यमंत्री सैनी के साथ रेसलर ग्रेट खली, हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण लाल पवार, महिपाल ढांडा, समालखा से विधायक मनमोहन भढ़ाना, सहित खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियां भी शामिल हुईं।

इस मैराथन में जिसमें जिले भर से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया साथ ही इस मैराथन को सफल बनाने के लिए जिले भर की समाज सेवी संस्थाओं का भी बड़ा सहयोग रहा। संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर धावकों के लिए स्टॉल लगाकर उनका स्वागत किया। कईं सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने फूलों की वर्षा कर धावकों का हौसला बढ़ाया साथ ही उनके लिए धार्मिक, सामाजिक, संस्थाओं द्वारा फूड के स्टॉल लगाए गए और रिफ्रेशमेंट का इंतजाम भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments