HomeCurrent Newsअमृतसर में पुलिस ने करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ 2 तस्करों...

अमृतसर में पुलिस ने करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, DGP गौरव यादव ने दी जानकारी 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) के दिशा निर्देशों पर पंजाब पुलिस राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान में जुटी हुई है जिसके लिए पूरे राज्य में लगातार कार्रवाई जारी है इसी कड़ी में अब पुलिस ने अमृतसर में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर में पुलिस ने विदेश में रहने वाले ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है साथ ही गिरफ्तार हुए तस्करों के कब्जे से 105 किलोग्राम हेरोइन, लगभग 32 किलोग्राम कैफीन अनहाइड्रोस, 17 किलोग्राम डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।

साथ ही उन्होंने बताया कि यह तस्कर पानी के रास्ते नशे और हथियार की खेप को सीमा पार से मंगवाते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments