Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब के फगवाड़ा में पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति...

पंजाब के फगवाड़ा में पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा में एक विशेष वाहन तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने उससे कार के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान सन्नी (30) के रूप में की गयी है।

फगवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि यह घटना शिवपुर सड़क के समीप प्रेमपुरा में शुक्रवार रात को हुई। पुलिस के एक दल ने उसे विशेष वाहन तलाशी अभियान के दौरान अपनी कार के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था।

भट्टी ने कहा कि इसके बाद उसने पुलिसकर्मी से बहस शुरू कर दी। उसने एक सहायक उपनिरीक्षक से मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। बाद में पुलिसकर्मियों ने सन्नी को काबू में कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

भट्टी ने बताया कि घायल पुलिस अधिकारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सन्नी पर शस्त्र कानून और भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments