HomeBreaking Newsआजमगढ़ में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में बड़ा हादसा, अचानक गिरा लिंटर,...

आजमगढ़ में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में बड़ा हादसा, अचानक गिरा लिंटर, मलबे में दबे कई लोग!

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़(Azamgarh) जिले में एक निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर की छत (लिंटर) की ढलाई के दौरान अचानक उसका एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना कंधरापुर कोतवाली क्षेत्र में देवखरी भंवरनाथ मंदिर के पास हुई।

यहां खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान छत की ढलाई की जा रही थी। बताया जा रहा है कि भारी वजन और तकनीकी खामी के कारण लिंटर अचानक ढह गया। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य में मदद करने लगे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मलबे में कई मजदूरों और अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। दुर्घटना में बाहर निकाले गए कम से कम दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन और राहत दल बचाव कार्य में जुटे

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और राहत दल मौके पर पहुंच गए। प्रशासन की निगरानी में मलबा हटाने और उसमें फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, प्रभावित परिवारों में चिंता और बेचैनी का माहौल है।

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद में अंधविश्वास की खौफनाक हद! पिता ने देवी के सामने दी 10 साल के इकलौते बेटे की बलि…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments