HomeBreaking Newsपटियाला में दो गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में एक महिला...

पटियाला में दो गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत, 9 लोग घायल

पंजाब के पटियाला(Patiala) जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातड़ां-समाना रोड पर गांव प्रेम सिंह वाला के पास एक कार की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि आठ महिलाओं समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

जानकारी के मुताबिक, मूनक क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ से 10 लोग एक कार में सवार होकर धार्मिक स्थल कपाल मोचन जा रहे थे। इनमें आठ महिलाएं भी शामिल थीं। सोमवार सुबह उनकी कार जब पातड़ां-समाना सड़क पर गांव प्रेम सिंह वाला के नजदीक कुहनी मोड़ पर पहुंची तभी उसकी किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से समेत अन्य हिस्सों को भी काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। अचानक हुई इस दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल समाना पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं, बाकी नौ में से आठ?

गंभीर घायलों को पटियाला किया गया रेफर

घटना में घायल अन्य लोगों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटियाला रेफर कर दिया। फिलहाल, हादसे में शामिल दूसरे वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : कानपुर में श्री गुरु नानक देव जी के लंगर की भव्य तैयारी, प्रकाश पर्व के अवसर पर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments