HomeBreaking Newsकानपुर में श्री गुरु नानक देव जी के लंगर की भव्य तैयारी,...

कानपुर में श्री गुरु नानक देव जी के लंगर की भव्य तैयारी, प्रकाश पर्व के अवसर पर करीब 2.50 लाख लोग छकेंगे प्रसाद…

कानपुर में श्री गुरु नानक देव जी(Shri Guru Nanak Dev Ji) के प्रकाश पर्व के अवसर पर 24 नवंबर को मोतीझील मैदान में विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोमवार सुबह से ही सिख समुदाय के लोग परिवार के साथ सेवा में जुट गए। मैदान में कोई सब्जियां काटता नजर आया तो कोई दाल और प्रसादे तैयार करने में लगा रहा।

इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें सभी धर्मों और जातियों के लोगों के लिए एक साथ बैठकर लंगर छकने की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों के अनुसार, गुरु का लंगर आपसी भाईचारे, समानता और सेवा का संदेश देता है।

30 कुंतल दाल और 100 कुंतल आटे से बनेगा प्रसाद

मोतीझील मैदान में होने वाले इस बड़े आयोजन के लिए खाने-पीने की सामग्री का इंतजाम बड़े स्तर पर किया गया है। आयोजकों के मुताबिक, करीब 30 कुंतल मिक्स दाल और 100 कुंतल आटे का इस्तेमाल किया जाएगा। दाल तैयार करने के लिए मूंग, चना, अरहर और राजमा को मिलाया जाएगा।

लंगर में दाल के साथ गोभी-आलू की सब्जी, अचार और हलवा भी परोसा जाएगा। प्रसादे बनाने के लिए कानपुर के अलग-अलग इलाकों में करीब 25 से 30 सेंटर बनाए गए हैं। कई घरों में भी लोग रातभर सेवा करके प्रसादे तैयार कर रहे हैं। इसके बाद इन्हें मोतीझील मैदान पहुंचाया जाएगा।

सेवा में जुटे 1 से 2 हजार सेवादार 

सोमवार को आयोजन स्थल पर करीब एक से दो हजार सेवादार व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। महिलाएं सब्जियां काटने और भोजन की तैयारी में जुटी थीं जबकि पुरुष दाल बनाने और अन्य जरूरी कामों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस सेवा में बच्चे और बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। सभी अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दे रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि शाम तक सेवादारों और संगत की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

Kanpur Prakash Parv | Motijheel Langar Preparations & Sikh Community

लाखों श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके इसके लिए मैदान में व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित यह लंगर सेवा, समानता और मानवता का संदेश देगा, जहां हर व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर गुरु का प्रसाद ग्रहण करेगा।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR के प्रदूषण पर SC की टिप्पणी कहा…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments