HomeBreaking Newsदिल्ली-NCR के प्रदूषण पर SC की टिप्पणी कहा - ‘इस सर्दी फेफड़ों को...

दिल्ली-NCR के प्रदूषण पर SC की टिप्पणी कहा – ‘इस सर्दी फेफड़ों को मिली राहत…’

Delhi-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार 23 नवंबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा कि इस बार सर्दियों में लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस साल लोग खुशकिस्मत रहे और उनके फेफड़ों को पहले के मुकाबले राहत मिली। इसके लिए प्रकृति का भी योगदान रहा है।

हालांकि, अदालत ने साफ किया कि प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान निकालना जरूरी है। इसके लिए कोर्ट ने संबंधित राज्यों से रिपोर्ट मांगी है और अगली सुनवाई में दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के एडवोकेट जनरल को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की एंट्री रोकने पर जोर

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए लंबे समय की योजना बनाने का सुझाव दिया। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत में बताया गया कि कमर्शियल वाहनों से होने वाले प्रदूषण में करीब 30 प्रतिशत की कमी आई है। इस पर मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कहा कि दिल्ली में रोजमर्रा की जरूरतों का सामान पहुंचाना जरूरी है।

ऐसे में सरकार को ऐसी व्यवस्था पर विचार करना चाहिए जिसके तहत दिल्ली की सीमाओं के पास सामान के भंडारण की सुविधा विकसित की जा सके। इससे बाहर से आने वाले भारी कमर्शियल वाहनों की शहर में एंट्री कम की जा सकती है। अदालत ने यह भी सुझाव दिया कि भले ही ऐसी व्यवस्था अगले साल से शुरू हो लेकिन अगले पांच वर्षों में इसे लागू करने की दिशा में काम होना चाहिए।

BS-VI वाहनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की राय

सुनवाई के दौरान वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर भी चर्चा हुई। CJI ने कहा कि दिल्ली में केवल BS-VI मानकों वाले वाहनों को ही अनुमति देने की व्यवस्था होनी चाहिए। अगर फिलहाल दिल्ली में ऐसा करना संभव नहीं है तो कम से कम पूरे NCR में इस दिशा में कदम उठाए जाने चाहिए।

कोर्ट ने यह भी आगाह किया कि अचानक किसी तरह का प्रतिबंध लगाने से लोगों और जरूरी सेवाओं पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसलिए जल्दबाजी में आदेश देने के बजाय ऐसी रणनीति तैयार की जानी चाहिए जिसे लंबे समय तक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

प्रदूषण पर राज्यों से मांगी गई रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। साथ ही अगली सुनवाई में पांच राज्यों के एडवोकेट जनरल को मौजूद रहने को कहा है।

अदालत का जोर इस बात पर है कि प्रदूषण से निपटने के लिए केवल अस्थायी पाबंदियां लगाने के बजाय ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे आने वाले वर्षों में भी दिल्ली-NCR की हवा को साफ रखने में मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें : जामा मस्जिद थाने में चाकूबाजी से हड़कंप! 5 पुलिसकर्मी घायल…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments