HomeBreaking Newsजामा मस्जिद थाने में चाकूबाजी से हड़कंप! 5 पुलिसकर्मी घायल...

जामा मस्जिद थाने में चाकूबाजी से हड़कंप! 5 पुलिसकर्मी घायल…

राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद(Jama Masjid police station) इलाके में सोमवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां जामा मस्जिद पुलिस थाने के अंदर एक व्यक्ति ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू की, जिसके दौरान उसे काबू करने के लिए फायरिंग भी करनी पड़ी। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे नबील नाम के व्यक्ति को पारिवारिक विवाद से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।

बताया जा रहा है कि उसकी मां और बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी मामले की शिकायत पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान नबील ने अचानक चाकू निकाल लिया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी के चेहरे और गर्दन पर चोटें आई हैं।

सर गंगा राम अस्पताल रेफर किए गए घायल

घटना के तुरंत बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए संजीवन अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए सर गंगा राम अस्पताल रेफर कर दिया।

टू-व्हीलर लूटा, पुलिस ने की फायरिंग

हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि थाने से निकलने के बाद उसने भागने के लिए एक टू-व्हीलर भी लूट लिया। इसके बाद सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशन्स यूनिट ने उसकी तलाश शुरू की और चितली क़बर इलाके में उसकी लोकेशन का पता लगाया। पुलिस टीम जब आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने एक बार फिर पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की।

हालात को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा और आरोपी को काबू करने के लिए गोली चलाई। फिलहाल, इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज कर दी है। मामले से जुड़ी आगे की जानकारी और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस पूरी घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : 76वीं सीनियर पंजाब बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जालंधर का दबदबा, लुधियाना अकादमी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments