HomeBreaking Newsशादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला...

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

कानपुर के घाटमपुर में उन्नाव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के ड्राइवर शिव प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फतेहपुर निवासी शिव प्रताप मंगलवार रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे थे। कुछ देर बाद उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने महिला और उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

शिव प्रताप उन्नाव में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह के यहां ड्राइवर के रूप में काम करते थे। करीब एक साल पहले फेसबुक के जरिए उनकी पहचान घाटमपुर की रहने वाली एक शादीशुदा महिला से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उनके प्रेम संबंध बन गए।

देवर ने दोनों को कमरे में पकड़ा, फिर मिला शव

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात शिव प्रताप महिला से मिलने उसके घर पहुंचे थे। इसी दौरान महिला के देवर ने दोनों को एक कमरे में पकड़ लिया। इसके कुछ समय बाद उसी कमरे में शिव प्रताप का शव फंदे पर लटका मिला।

महिला का दावा है कि शिव प्रताप ने खुद फांसी लगाई। वहीं, मृतक के परिजनों ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दारोगा पिता और रेवेन्यू इंस्पेक्टर पति के परिवार ने मिलकर उनके बेटे की हत्या की और बाद में शव को फंदे पर लटका दिया।

प्रेमिका समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

एसीपी कृष्ण कुमार यादव के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रेमिका, उसके देवर, ससुर और देवरानियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला और उसके देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शिव प्रताप के शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों के पैनल के पास भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Read More

Diwali Laxmi-Ganesh Puja Muhurat 2026: दिवाली पर इस शुभ मुहूर्त में करें माता लक्ष्मी- भगवान गणेश पूजन, जानें विधि और पंच दिवसीय कैलेंडर

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments