HomeBreaking Newsउत्तराखंड में 'अर्णब' का कहर! बारिश-बर्फबारी से बदला मौसम, आज 5 जिलों...

उत्तराखंड में ‘अर्णब’ का कहर! बारिश-बर्फबारी से बदला मौसम, आज 5 जिलों में अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम(Uttarakhand Weather) ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ने लगा है। पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं, जबकि कई जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बागेश्वर में हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, नैनीताल में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और आसमान में घने बादल छाए हैं। विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। पिथौरागढ़ में रात के समय बारिश हुई, जबकि शुक्रवार सुबह आसमान बादलों से ढका रहा। अल्मोड़ा में भी सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ने लगी है।

देहरादून में आठ डिग्री तक गिरा तापमान

राजधानी देहरादून में गुरुवार सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। इसके चलते तापमान में करीब आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम की स्थिति ऐसी रही कि शाम करीब चार बजे ही अंधेरा छाने लगा। अचानक बढ़ी ठंड से बचने के लिए लोगों को स्वेटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

इन पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निर्देश

खराब मौसम के बीच चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने संबंधित अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मौसम खराब होने या किसी संभावित खतरे की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

फिलहाल प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें : यूपी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments