HomeBreaking NewsPM किसान योजना की 24वीं किस्त आज होगी जारी, PM मोदी बनासकांठा...

PM किसान योजना की 24वीं किस्त आज होगी जारी, PM मोदी बनासकांठा से किसानों के खातों में भेजेंगे राशि

देशभर के किसानों के लिए आज यानी 30 अक्टूबर 2026 का दिन बेहद खास होने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan scheme) योजना की 24वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से इस किस्त का हस्तांतरण करेंगे। इसके तहत देश के करोड़ों पात्र किसानों को आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा। सरकार की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस बार 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी जाएगी।

किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि 24वीं किस्त का पैसा उनके खाते में कब पहुंचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 9:30 बजे गुजरात के बनासकांठा में पशुपालन और कृषि से जुड़ी सुविधाओं का दौरा करेंगे। इसके बाद सुबह लगभग 10:30 बजे वे 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त भी जारी की जाएगी। इसलिए किसानों को सुबह 10:30 बजे के आसपास किस्त जारी होने की उम्मीद रखनी चाहिए।

कितने किसानों को मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ?

इस बार सरकार 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजेगी। इसका मतलब है कि पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचेगा। किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं होगी।

हालांकि, जिन किसानों की ई-केवाईसी अधूरी है या जिनके बैंक खाते, आधार और भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी है, उनका भुगतान अटक सकता है। इसलिए किसानों को अपना स्टेटस पहले ही जांच लेना चाहिए।

किसानों के लिए होंगी ये अन्य घोषणाएं

पीएम मोदी कृषि अवसंरचना कोष के तहत तैयार 521 इकाइयों को भी देश को समर्पित करेंगे। इनका उद्देश्य कृषि भंडारण और फसल प्रसंस्करण की सुविधाओं को बेहतर बनाना है। इसके अलावा, बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टरों का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस तरह 24वीं किस्त के साथ किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ मिलने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments