हरियाणा सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों को दिवाली से पहले बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(CM Saini) ने गन्ने के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा की है। सरकार के फैसले के मुताबिक, अगले दो वर्षों में गन्ने के भाव में कुल 35 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया जाएगा। इससे गन्ने की खेती करने वाले किसानों को अपनी फसल का पहले से बेहतर मूल्य मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, गन्ने के दाम में बढ़ोतरी दो चरणों में लागू होगी। पहले चरण में वर्ष 2026-27 के लिए गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाएगा। इसके बाद वर्ष 2027-28 में इसे बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा।
अगर पिछले तीन वर्षों के गन्ना भाव पर नजर डालें तो स्थिति इस प्रकार है:
-
2025-26: 415 रुपये प्रति क्विंटल
-
2026-27: 430 रुपये प्रति क्विंटल
-
2027-28: 450 रुपये प्रति क्विंटल


[…] हरियाणा के गन्ना किसानों को CM सैनी की ओ… […]