HomeBreaking News17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, आगे...

17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, आगे का हिस्सा हुआ खराब, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

पटना से लखनऊ जा रहा इंडिगो(IndiGo flight) का विमान बुधवार शाम खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। घटना उस समय हुई जब विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से यानी नोज को नुकसान पहुंचा। विमान में उस समय 170 यात्री सवार थे, जिससे कुछ देर के लिए यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया।

बिजली गिरने के बाद पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। स्थिति को देखते हुए ATC ने रनवे को सुरक्षित कराया और एयरपोर्ट पर एंबुलेंस समेत जरूरी आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखा गया। विमान ने अपनी उड़ान जारी रखी और शाम 4:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। राहत की बात रही कि विमान में सवार सभी 170 यात्री सुरक्षित रहे।

तकनीकी जांच के बाद विमान हुआ ग्राउंड

लखनऊ पहुंचने के बाद इंजीनियरों की टीम ने विमान का निरीक्षण किया। जांच में इसके अगले हिस्से में क्षति मिलने की पुष्टि हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन ने विमान को आगे की उड़ान के लिए रोक दिया और इसकी जानकारी DGCA को दी गई।

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था  विमान - indigo flight lightning strike emergency landing lucknow patna  passengers ntc dhrj - AajTak

फ्लाइट 6E925 ने पटना एयरपोर्ट से दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरी थी। लखनऊ पहुंचने का निर्धारित समय 4:20 बजे था, लेकिन विमान 4:05 बजे ही सुरक्षित लैंड कर गया।

यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा गया

इसी विमान को लखनऊ से शाम 5:05 बजे अहमदाबाद के लिए फ्लाइट 6E6968 के रूप में रवाना होना था। तकनीकी समस्या के कारण यह उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद एयरलाइन ने यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की और करीब 6:22 बजे उन्हें अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।

मरम्मत के बाद होगा ट्रायल

क्षतिग्रस्त विमान की इंजीनियरों द्वारा जांच और मरम्मत का काम किया जा रहा है। मरम्मत पूरी होने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर इसका परीक्षण किया जाएगा। रिपोर्ट DGCA को भेजी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद विमान को पहले बिना यात्रियों के उड़ाकर जांचा जाएगा और उसके बाद ही नियमित सेवा में वापस लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन ‘प्रहार’ में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अमेरिका में बैठे गैंगस्टर लक्की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments