HomeBreaking Newsदिल्ली-NCR से यूपी तक हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार...

दिल्ली-NCR से यूपी तक हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार…

दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने Delhi-NCR से उत्तर प्रदेश तक फैले कथित इंटरस्टेट हेरोइन सप्लाई और मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का खुलासा किया है। करीब 20 दिन तक चले इस ऑपरेशन में पुलिस ने कुल 7.076 किलो हेरोइन बरामद की। पुलिस के मुताबिक, जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।

जांच के दौरान पुलिस को लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में हेरोइन तैयार किए जाने की जानकारी मिली। कार्रवाई के दौरान यहां से 6.275 किलो तैयार हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा ड्रग तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला 3.291 किलो कच्चा माल और केमिकल भी मिला। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक और कथित मुख्य सप्लायर रुकसार अली उर्फ राजू को बरेली से गिरफ्तार किया।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मण हुड्डा, अनिल उर्फ भोला और बाबलू समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बेगमपुर में लक्ष्मण हुड्डा के पास से 300 ग्राम हेरोइन और 3 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं, सोनपत में कार्रवाई के दौरान अनिल उर्फ भोला के कब्जे से 501 ग्राम हेरोइन मिली।

120 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा गया मुख्य सप्लायर

पुलिस के मुताबिक, रुकसार अली उर्फ राजू को पकड़ने के लिए टीम ने करीब 120 किलोमीटर तक उसका पीछा किया और बाद में बरेली से उसे गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के बीच चल रहे कथित सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाईं।

नेटवर्क की जांच जारी

गिरफ्तारियों और बरामदगी के बाद पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि तैयार हेरोइन कहां-कहां भेजी जाती थी, कच्चा माल कहां से आता था और इस पूरे नेटवर्क के वित्तीय संबंध किन लोगों से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : आर्थिक मंदी आई तो आपके पैसे का क्या होगा? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के राइटर ने अमेरिका…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments