HomeBreaking Newsइटली में बुर्का-नकाब बैन पर AIMIM नेता वारिस पठान का तंज, बोले-...

इटली में बुर्का-नकाब बैन पर AIMIM नेता वारिस पठान का तंज, बोले- ‘मोदी जी ने जब मेलोनी को मेलोडी खिलाई होगी तब…’

इटली में स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगाने की PM जॉर्जिया मेलोनी की घोषणा पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने प्रतिक्रिया दी है। जयपुर पहुंचे पठान ने इस फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेलोनी के बीच संबंधों पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि इटली का यह कदम मोदी की संगत के असर का नतीजा है।

‘फ्रीडम ऑफ चॉइस’ का दिया हवाला

वारिस पठान ने बुर्का या हिजाब पहनने को महिलाओं की व्यक्तिगत पसंद बताते हुए प्रतिबंध पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसी महिला को अपने कपड़े चुनने की स्वतंत्रता होनी चाहिए और सरकार को इस तरह का प्रतिबंध लगाने का अधिकार नहीं होना चाहिए। पठान ने मेलोनी के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे उनकी नजर में नफरत की भावना दिखाई देती है। उन्होंने यह भी कहा कि मेलोनी को महिलाओं का खुद को ढकना पसंद नहीं है।

PM मोदी और मेलोनी को लेकर बयान

पठान ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच चर्चित संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि “मोदी जी ने जब मेलोनी को मेलोडी खिलाई होगी, तब कहा होगा- देखो मेलोनी मैंने तो भारत के मुसलमानों के साथ कितना कर दिया, उनकी मस्जिदों को मैं उखाड़ देता हूं, उनके मदरसों को उखाड़ देता हूं, मैं तो मुसलमानों के खिलाफ जंग जैसी छेड़ दिया हूं. मैनें तो भारत के मुसलमानों के साथ कितना कर दिया. आप क्या कर रहे हो? तो मेलोनी ने भी हिजाब और बुर्के पर पाबंदी लगा दी।”

राजस्थान निकाय चुनाव का भी जिक्र

जयपुर में पठान ने राजस्थान निकाय चुनाव में AIMIM के प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने गठबंधन के साथ छह सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से दो सीटों पर जीत हासिल हुई। उन्होंने पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि राजस्थान अभी झांकी है और उत्तर प्रदेश अभी बाकी है। पठान ने दावा किया कि जनता अब AIMIM को पसंद कर रही है।

Read More

दिल्ली-NCR में CNG भरवाना हुआ मुश्किल, IGL ने लागू किया नया नियम, इन 2 सर्टिफिकेट्स के बिना नहीं मिलेगी गैस!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments