HomeBreaking Newsअमित शाह से मिले गौतम गंभीर, खास तोहफे के साथ हुई खास...

अमित शाह से मिले गौतम गंभीर, खास तोहफे के साथ हुई खास मुलाकात; सामने आई तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें गंभीर ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने गृह मंत्री के साथ हुई बातचीत को सौहार्दपूर्ण बताया और उनके समय व मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

गंभीर ने पोस्ट में अमित शाह के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना भी की। मुलाकात के दौरान उन्होंने गृह मंत्री को भगवान गणेश की एक मूर्ति भी भेंट की। गंभीर ने गणेश जी की मूर्ति देते हुए अपनी एक अलग तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

बीजेपी के पूर्व सांसद रह चुके हैं गंभीर

गौतम गंभीर क्रिकेट के साथ राजनीति में भी सक्रिय रह चुके हैं। भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालने से पहले वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रह चुके हैं। इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते अमित शाह से उनकी मुलाकात को लेकर भी चर्चा रही।

जुलाई 2024 में संभाली थी कोच की जिम्मेदारी

गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और ट्रॉफियां भी अपने नाम की हैं।

हाल ही में गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की।

अभिषेक शर्मा ने बनाया तेज शतक का रिकॉर्ड

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली गई इस सीरीज में अभिषेक शर्मा ने अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई। सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर शतक जड़ दिया।

इस पारी के साथ अभिषेक शर्मा फुल मेंबर टीम की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

यह भी पढ़ें : इमरान खान की तीनों बहनें गिरफ्तार, दरवाजा तोड़ बैडरुम तक पहुंची…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments