उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा लक्ष्य सामने रखा है। राज्य सरकार के मुताबिक, अगले छह महीनों में एक लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि आचार संहिता लागू होने और चुनाव कार्यक्रम घोषित होने तक हर सप्ताह अलग-अलग विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
CM योगी बोले- “हम नौकरियां देते जाएंगे”
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “हम नौकरियां देते जाएंगे, आप गिनते जाइए।” सरकार की ओर से कहा गया कि भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी और पारदर्शिता के साथ लंबित नियुक्तियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, आने वाले समय में अलग-अलग विभागों की चयन प्रक्रिया पूरी होने के साथ लगातार नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
912 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
यह घोषणा लिपिक संवर्ग की सीधी भर्ती-2023 के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान की गई। समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस चरण में कुल 912 अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी गई। इनमें पुलिस उप-निरीक्षक, सहायक उप-निरीक्षक लिपिक और सहायक उप-निरीक्षक लेखा के पद शामिल हैं।
छह महीने के लिए तैयार किया गया रोडमैप
सरकार के प्रस्तावित रोडमैप के अनुसार, विभिन्न विभागों में लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को अगले छह महीनों के दौरान तेजी से पूरा किया जाएगा। इसके तहत हर सप्ताह अलग-अलग पदों के चयनित उम्मीदवारों के लिए राज्य स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है।सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को गति देने के साथ युवाओं को समय पर नियुक्ति देने पर जोर रहेगा।
Read More
उधारी के बादशाह बने शहबाज शरीफ! इमरान खान का रिकॉर्ड तोड़ देश पर लादा 83 हजार अरब का कर्ज


[…] ‘हम नौकरियां देते जाएंगे, आप गिनते ज… […]
[…] ‘हम नौकरियां देते जाएंगे, आप गिनते ज… […]
[…] ‘हम नौकरियां देते जाएंगे, आप गिनते ज… […]