HomeBreaking Newsमाइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट बिल राज्यसभा में पारित

माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट बिल राज्यसभा में पारित

लोकसभा में ‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर विचार और उसे पारित करने का कार्यक्रम है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी MSME संशोधन विधेयक पेश करेंगे, जिसे राज्यसभा पहले ही पारित कर चुकी है।

सदन में ‘कश्मीरी पंडित (उपाय, बहाली, पुनर्वास और पुनर्स्थापना) विधेयक, 2025’ पर भी विचार किया जाएगा। कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा पेश किए जाने वाले इस विधेयक का उद्देश्य कश्मीरी पंडितों का सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक पुनर्वास करना, उनकी संपत्तियों की सुरक्षा, सांस्कृतिक विरासत को बहाल करना, सुरक्षा सुनिश्चित करना और पुनर्वास व पुनर्स्थापना पैकेज देना है।

इसके अलावा, कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल एक प्राइवेट मेंबर बिल ‘मछुआरा (सुरक्षा और कल्याण) विधेयक, 2024’ पेश करेंगे। इसका मकसद तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मछुआरों की सुरक्षा और कल्याण के लिए ‘मछुआरा कल्याण बोर्ड और फंड’ बनाना है।

टैक्स में बदलाव का प्रस्ताव

गुरुवार को लोकसभा ने विपक्ष के विरोध के बीच ध्वनि मत से ‘कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026’ पारित किया। इस कानून का मकसद ‘भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007’, ‘आयकर अधिनियम, 2025’ और ‘वित्त अधिनियम, 2026’ में संशोधन करना है।

इस विधेयक में निवेश को बढ़ावा देने, मैन्युफैक्चरिंग को समर्थन देने और टैक्स से जुड़ी निश्चितता प्रदान करने के लिए टैक्स में बदलाव का प्रस्ताव है। यह ‘आयकर (संशोधन) अध्यादेश, 2026’ की जगह लेगा।

 

READ MORE: Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, जानें नए नियम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments