HomeBreaking Newsस्वतंत्रता दिवस से पहले गुरदासपुर में सुरक्षा का हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे की...

स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरदासपुर में सुरक्षा का हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे की हो रही तलाशी

स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए गुरदासपुर(Gurdaspur) जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से संभावित खतरे और सीमावर्ती क्षेत्र में चल रही गतिविधियों को देखते हुए जिलेभर में सतर्कता बढ़ाई गई है। इसी कड़ी में गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस के विशेष अभियान में बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड और अन्य सुरक्षा टीमों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की।

स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों के बैग और अन्य सामान को डॉग स्क्वॉयड की मदद से चेक किया गया। इसके अलावा, रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों की भी जांच की गई। ट्रेन के पहुंचने के बाद उसमें मौजूद यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। वहीं, ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के बैग और अन्य सामान की भी सुरक्षा के लिहाज से जांच की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ाई गई निगरानी

इस संबंध में गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए जिले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। रेलवे स्टेशन के अलावा बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से समय-समय पर ऐसे सुरक्षा अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को देखते हुए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा टीमों को हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

एसएसपी ने आम लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसे खुद छूने या हटाने की कोशिश न करें और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस का कहना है कि लोगों के सहयोग से ही सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : हाई अलर्ट के बीच तरनतारन पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments