पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट के बीच तरनतारन पुलिस(Tarn Taran Police) और बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
शुरुआती जांच के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि समय रहते इस कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक साजिश को विफल करने में मदद मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।
संयुक्त ऑपरेशन में एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ और तरनतारन पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह, निवासी गांव वां तारा सिंह, के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया।
क्या-क्या हुआ बरामद?
संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी से 2 जगाना (Zastava) गन, 9 एमएम की 4 ग्लॉक पिस्टल, 30 बोर की 1 बेरेटा पिस्टल, 89 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद हथियारों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपी के संपर्कों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
In a major breakthrough, @TarnTaranPolice, in a joint operation with BSF Punjab, seizes one MP-09 rifle and seven sophisticated pistols (4 Glock, 2 Zigana & 1 Beretta) and apprehends one accused.
Preliminary investigation reveals that the recovered arms consignment was sent by… pic.twitter.com/L313OZ1D3S
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) August 5, 2026

