अमेरिका ने भारत सहित 60 देशों से आने वाले कुछ सामान पर नया टैरिफ लगाने का फैसला किया है। यह नया नियम 24 जुलाई से लागू होगा। अमेरिका का कहना है कि जिन देशों में जबरन मजदूरी से बने सामान पर सख्ती नहीं होती, उन पर यह कदम उठाया गया है।
भारत पर 10% अतिरिक्त टैरिफ
अमेरिका ने भारत को 10% अतिरिक्त टैरिफ वाले देशों की सूची में रखा है। पहले भारत पर 12.5% टैरिफ लगाने की तैयारी थी, लेकिन श्रम कानूनों और कामकाज को लेकर हुई बातचीत के बाद इसे घटाकर 10% कर दिया गया। भारत के अलावा ब्रिटेन, कनाडा, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया, मेक्सिको, कंबोडिया और कई अन्य देशों पर भी 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है।
Today, Ambassador Greer is taking action, at President Trump’s direction, under Section 301 of the Trade Act of 1974 by imposing tariffs on 60 trading partners for their failure to adopt and effectively enforce a prohibition on the importation of goods produced with forced labor.…
— United States Trade Representative (@USTradeRep) July 23, 2026
अमेरिका ने क्यों लिया यह फैसला?
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) का कहना है कि कई देशों में जबरन मजदूरी से बने सामान पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं हो रही है। इसलिए इन देशों को सख्त कदम उठाने के लिए प्रेरित करने के लक्ष्य से यह टैरिफ लगाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि दुनिया में मजबूरन मजदूरी से बने सामान का कारोबार अब भी जारी है और इसे रोकने के लिए कड़े कदम जरूरी हैं।
कुछ सामान पर नहीं लगेगा नया शुल्क
अमेरिका ने कुछ जरूरी उत्पादों को इस नए टैरिफ से बाहर रखा है। इनमें तेल और गैस, उर्वरक, कुछ खाद्य पदार्थ, स्टील, एल्युमीनियम, कॉपर, ऑटोमोबाइल और अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा व्यापार समझौते (USMCA) के तहत आने वाले ड्यूटी-फ्री उत्पाद शामिल हैं।
Read More
मान सरकार की ‘मांवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान

