HomeBreaking News'सपा-कांग्रेस के गुंडों ने संसद घेराव किया, छात्रों को भड़का रहे', गोरखपुर...

‘सपा-कांग्रेस के गुंडों ने संसद घेराव किया, छात्रों को भड़का रहे’, गोरखपुर में CM योगी ने विपक्ष को घेरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने बुधवार को गोरखपुर महानगर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। CM योगी ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और यह संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और जनकल्याण के सिद्धांतों के आधार पर आगे बढ़ रहा है।

विपक्ष पर लगाए छात्रों को गुमराह करने के आरोप

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल छात्रों को राजनीतिक मुद्दों में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले युवाओं और वंचित वर्गों को भड़काने का प्रयास करता रहा और अब छात्रों को निशाना बना रहा है।

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में संसद घेराव के दौरान विपक्ष ने छात्रों के नाम का इस्तेमाल कर राजनीति करने की कोशिश की। उन्होंने विपक्ष की इस रणनीति को गलत बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने की अपील की।

दिल्ली में विपक्ष ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को संसद परिसर और प्रधानमंत्री आवास की ओर विपक्षी नेताओं ने मार्च निकाला था। इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सांसद शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की थी।

इस मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव समेत कई विपक्षी नेता मौजूद थे। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कुछ नेताओं को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और भाजपा व विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें : पाएं 12 लाख की गाड़ी सिर्फ 3 लाख रुपये में, 3 ऐसे सरकारी पोर्टल जहां मिलता है…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments