उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने बुधवार को गोरखपुर महानगर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। CM योगी ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और यह संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और जनकल्याण के सिद्धांतों के आधार पर आगे बढ़ रहा है।
विपक्ष पर लगाए छात्रों को गुमराह करने के आरोप
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल छात्रों को राजनीतिक मुद्दों में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले युवाओं और वंचित वर्गों को भड़काने का प्रयास करता रहा और अब छात्रों को निशाना बना रहा है।
आप सभी ने देखा होगा कि कैसे छात्रों को बदनाम करने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गुंडों ने दिल्ली में संसद का घेराव किया… pic.twitter.com/lVAhGx2UOY
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 22, 2026

