जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में हालात बिगाड़ दिए हैं। बांदीपोरा के गुरेज-तुलैल क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। वहीं बडगाम जिले में सुखनाग नाला उफान पर आने से कई दुकानें पानी के तेज बहाव में बह गईं। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है।
लगातार बारिश के कारण श्रीनगर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। निचले क्षेत्रों में स्थित घरों और बाजारों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरेज इलाके में बादल फटने से सड़क संपर्क प्रभावित हुआ जबकि बीएसएनएल के कुछ टावरों को भी नुकसान पहुंचा। भूस्खलन के कारण कई मार्ग बंद हो गए हैं।
हाईवे और सड़कों पर पड़ा असर
भारी बारिश के चलते पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो स्थानों पर भूस्खलन हुआ जिसके कारण यातायात करीब छह घंटे तक बाधित रहा। मदाना और शींदरा इलाकों में मलबा गिरने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सांबा, कठुआ, राजोरी, पुंछ और बनी क्षेत्रों में भी कई सड़कें बंद हुईं जिससे कुछ गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से टूट गया। कठुआ में मग्गर खड्ड में पानी बढ़ने से एक संपर्क मार्ग बह गया, जबकि बनी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर एक बस क्षतिग्रस्त हो गई।
राहत और बचाव अभियान जारी
राजोरी में प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना ने मिलकर राहत अभियान चलाया। अब तक करीब 230 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि लगभग 480 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में कटड़ा में सबसे ज्यादा 245.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पुंछ, राजोरी, रियासी और उधमपुर में भी भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा प्रभावित
खराब मौसम और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी यात्रा लगातार चौथे दिन भी स्थगित रही। कटड़ा में करीब 20 हजार श्रद्धालु यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं श्री अमरनाथ यात्रा और शिवखोड़ी यात्रा भी प्रभावित हुई है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब विंटर और समर जोन के स्कूल 27 जुलाई से खुलेंगे।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ(Sanwalia Seth) मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरुआती चार...