महाराष्ट्र के दिवंगत नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार(Ajit Pawar) की जयंती पर उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार भावुक नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर कर अपने पति को याद किया और उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
अजित पवार का निधन इसी साल 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में हुआ था। वह मुंबई से बारामती जा रहे थे लेकिन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण उनका चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में मौजूद सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी।
जन्मदिन की खुशियां अब यादों में बदलीं
सुनेत्रा पवार ने अपनी भावुक पोस्ट में बताया कि पहले अजित पवार का जन्मदिन उनके परिवार के लिए खुशी और उत्सव का अवसर होता था। इस दिन घर में अलग ही माहौल रहता था लोग शुभकामनाएं देते थे और चारों तरफ खुशियां होती थीं।
लेकिन अब वही दिन उनके लिए दर्द और भावनाओं से भरा हुआ है क्योंकि इसे अब वह अपने पति की जयंती के रूप में याद करती हैं। उन्होंने कहा कि आज भी उनके लिए यह स्वीकार करना आसान नहीं है कि अजित पवार अब उनके साथ नहीं हैं।
दादा…
एवढी वर्ष तुमचा जन्मदिवस मी अगदी आनंदाने, उत्साहाने आणि अभिमानाने साजरा केला…
घर , कुटुंब आनंदात असायचं, शुभेच्छांचा वर्षाव असायचा..
पण आज तुमचा हाच दिवस 'जयंती' म्हणून मानताना माझं मन आतून पार तुटून जातंय.
हे कटू सत्य स्वीकारायला माझं मन आजही अजिबात तयार होत नाही… pic.twitter.com/GZ6sxbQdzO— Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) July 22, 2026

