सलमान खान(Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर आ गई है। पिछले कुछ टाइम से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही थीं। पहले इसे अप्रैल 2026 में रिलीज किए जाने की चर्चा थी बाद में अगस्त 2026 और फिर 2027 तक टलने की अटकलें लगाई गईं। अब फिल्म के फिल्म मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘मातृभूमि’ इसी साल यानी 2026 में ही रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज की डेट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंस्मेंट नहीं की गई है।
सोमवार को सलमान खान फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया था जिसमें सलमान खान एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर 2026 का उल्लेख किया गया है जिससे यह मैसेज मिलता है कि फिल्म अगले साल ही बड़े पर्दे पर आएगी। इसके साथ लिखा गया, “एक सैनिक का वादा, एक परिवार की ताकत और एक देश का गौरव।” इस पोस्टर के बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल पहले से ज्यादा हाई हो गया है।
रिलीज डेट की चल रही है तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की टीम फिलहाल ऐसी रिलीज डेट की तलाश में है जहां किसी दूसरी बड़ी फिल्म से सीधा आमना-सामना न हो। बताया जा रहा है कि फिल्म मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म को बेहतर समय मिले ताकि फैंस तक यह बिना किसी बड़े बॉक्स ऑफिस टकराव के पहुंच सके।
A soldier's promise.
A family's strength.
A nation's pride.#SalmanKhan #Maatrubhumi pic.twitter.com/s1MdG91b3o— Salman Khan Films (@SKFilmsOfficial) July 20, 2026

