Spain Beats Argentina in World Cup Final: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट गया। रविवार देर रात खेले गए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी मैदान पर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Shem 😢 Leo Messi, in tears after the match pic.twitter.com/NQTY7bMYE9
— Peché Africa 🇿🇦 (@pmcafrica) July 20, 2026
106वें मिनट में आया निर्णायक गोल
न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच तय समय तक कोई गोल नहीं हो सका। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे फेरेन टोरेस ने शानदार गोल कर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद अर्जेंटीना वापसी नहीं कर सकी और स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
पूरे मैच में स्पेन का रहा दबदबा
पूरे मुकाबले के दौरान स्पेन का प्रदर्शन अर्जेंटीना पर भारी रहा। स्पेन ने मैच में कुल 20 शॉट टारगेट पर लगाए, जबकि अर्जेंटीना की ओर से सिर्फ एक शॉट ही टारगेट पर जा सका। अर्जेंटीना की फॉरवर्ड लाइन पूरे मैच में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही और टीम गोल करने के साथ-साथ कोई बड़ा मौका भी नहीं बना सकी। यही उसकी हार की सबसे बड़ी वजह साबित हुई।
मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच हुई झड़प
फाइनल मुकाबला समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। स्पेन और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कहासुनी के बाद हल्की झड़प भी हुई। हालांकि, दोनों टीमों के अन्य खिलाड़ियों और स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
मेसी का सपना फिर अधूरा रह गया
यह टूर्नामेंट लियोनल मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है। वह इस बार अपनी टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन नहीं बना सके। टूर्नामेंट में मेसी ने 8 गोल और 4 असिस्ट किए, जिसके लिए उन्हें सिल्वर बूट से सम्मानित किया गया। हालांकि, वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीतने से चूक गए। यह सम्मान स्पेन के रॉड्री को मिला।
Una conclusión dolorosa para Argentina.
Después del partido, Messi se puso a llorar ante la ovación a los fans.
Messi eres un grande! Perder es parte de la vida, por eso las victorias son tan valoradas. pic.twitter.com/I5JZKrWqyv
— EtE Ke Ta Ki 🫥 (@raulm1844) July 19, 2026
विश्व कप इतिहास में मेसी का रिकॉर्ड
लियोनल मेसी ने अब तक वर्ल्डकप के इतिहास में 21 गोल किए हैं और ऐसा करने वाले वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उसने ज्यादा सिर्फ किलियन एम्बापे ने 22 गोल किए हैं। मेसी ने 2022 में अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था, लेकिन 2026 में वह अपनी टीम को दूसरी बार चैंपियन नहीं बना सके। वहीं, फीफा विश्व कप इतिहास में अब तक 21 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने दो या उससे अधिक बार विश्व कप ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया है। इस लिस्ट में सबसे आगे ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले हैं, जिन्होंने 1958, 1962 और 1970 में तीन बार विश्व कप जीता था।
Read More:
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, कुकर के अंदर से 4 किलो IED बरामद

