HomeBreaking Newsजालंधर दौरे पर पहुंचे PM मोदी, 5470 करोड़ की परियोजनाओं का किया...

जालंधर दौरे पर पहुंचे PM मोदी, 5470 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ के बाद जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने 5,470 करोड़ रुपये की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सीर गोवर्धनपुर-वाराणसी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले स्कूली बच्चों से बातचीत किए। इसके बाद ट्रेन में ही उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से मुलाकात किए। जनसभा में किसान नेताओं वाली हरी पगड़ी पहनकर पहुंचे पीएम मोदी ने कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे को लेकर चर्चा की।

कानून-व्यवस्था पर PM मोदी ने उठाए सवाल

प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि पंजाब की वास्तविक स्थिति को विज्ञापनों के जरिए छिपाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में गैंगवार, गोलीबारी और फिरौती की घटनाओं के कारण व्यापार करना मुश्किल हो रहा है। पीएम ने नशे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं और पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार नहीं होने के बावजूद केंद्र की एनडीए सरकार राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रेलवे को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर कसा तंज

पीएम मोदी ने रेलवे के विकास का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए परिवहन का महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन 2014 से पहले इसकी स्थिति खराब थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार नई ट्रेनों की घोषणाएं तो करती थी, लेकिन रेलवे स्टेशनों के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया गया है और इसकी क्षमता भी बढ़ाई गई है। श्री आनंदपुर साहिब जी और श्री मुक्तसर साहिब जी समेत अन्य स्टेशनों के कायाकल्प का भी उन्होंने जिक्र किया।

स्टेशनों पर दिखेगी पंजाब की स्थानीय और धार्मिक पहचान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आधुनिक रेलवे स्टेशनों को केवल यात्रा के केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को भी स्टेशनों पर अपने सामान बेचने की सुविधा दी रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर की पहचान स्पोर्ट्स सिटी के रूप में है, इसलिए रेलवे स्टेशन पर भी इसकी झलक दिखाई देगी। श्री आनंदपुर साहिब जी स्टेशन पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब जी की छवि और कालका में कालिका माता से जुड़ी पहचान देखने को मिलेगी। पीएम मोदी ने श्री गुरु रविदास महाराज जी और शहीद भगत सिंह के सम्मान का जिक्र करते हुए कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी और मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है।

Read More

‘फर्ज नहीं निभा सकते तो डॉक्टर लिखने का अधिकार नहीं… मासूम बच्ची को ईलाज न मिलने पर SC की टिप्पणी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments