HomeBreaking Newsकिश्तवाड़ में बारिश बनी आफत, क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास लैंडस्लाइड से...

किश्तवाड़ में बारिश बनी आफत, क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास लैंडस्लाइड से मलबे में समाईं कई गाड़ियां

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़(Kishtwar) जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच क्वार जलविद्युत परियोजना (540 मेगावाट) के पास भूस्खलन की घटना सामने आई है। इस भयानक भूस्खलन में पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें नीचे आने से पास खड़े कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गईं जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, फिलहाल किसी जनहानि की कोई भी खबर सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। जिस इलाके में ये भारी मलबा गिरा है उसे हटाने का काम लगातार जारी है ताकि उसमें से गाड़ियां आसानी से निकल सकें और रास्ता भी साफ किया जा सके। अधिकारियों की निगरानी में राहत कार्य लगातार चल रहा है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

भारी बारिश को देखते हुए जारी की गई चेतावनी

लगातार खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने किश्तवाड़ और आसपास के संवेदनशील इलाकों के लिए भारी बारिश को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक जलभराव जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोगों से खास सावधानी बरतने की अपील की गई है।

अनावश्यक यात्रा से बचने की दी सलाह

प्रशासन ने स्थानीय निवासियों, परियोजना से जुड़े कर्मचारियों और क्षेत्र से गुजरने वाले यात्रियों से गैर-जरूरी यात्रा टालने का आग्रह किया है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और मौसम व प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने तक संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें : मुंबई में बारिश से तबाही! तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments