पंजाब पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर राज्यभर में गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान पहले से चिन्हित और मैप की गई जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस का कहना है कि अभियान के जरिए संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई करना है।
534 ठिकानों पर रेड, 297 लोग हुए गिरफ्तार
इस राज्यव्यापी अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 534 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में 297 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो घोषित अपराधियों को भी दबोचा गया। इसके अलावा पुलिस ने पांच अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
43 हजार से अधिक गिरफ्तारियां
पंजाब पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर विरोधी इस विशेष अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 43,127 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि लगातार कार्रवाई के जरिए राज्य में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को कमजोर किया जा रहा है।
लोगों से मांगी सहयोग की अपील
पंजाब पुलिस ने लोगों से गैंगस्टर गतिविधियों की जानकारी साझा करने की अपील की है। इसके लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 जारी की गई है, जहां नागरिक गुमनाम रहकर भी सूचना दे सकते हैं। पुलिस ने कहा कि राज्य को अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क से मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Read More
दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 52 अधिकारियों के हुए तबादले, 19 को मिला प्रमोशन

