HomeBreaking Newsभारत की घटती जन्म दर पर Elon Musk ने जताई चिंता, बोले-...

भारत की घटती जन्म दर पर Elon Musk ने जताई चिंता, बोले- आबादी स्थिर रखने वाले स्तर से भी नीचे पहुंची Fertility Rate

दुनिया के सबसे चर्चित अरबपतियों में शामिल एलन मस्क ने भारत की जनसंख्या को लेकर एक अहम टिप्पणी की है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भारत की फर्टिलिटी रेट अब रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे पहुंच चुकी है। उन्होंने संकेत दिया कि यह बदलाव भविष्य में देश की जनसांख्यिकीय संरचना और आर्थिक विकास के लिए चुनौती बन सकता है।

भारत की जन्म दर पर मस्क की टिप्पणी

एलन मस्क ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत की प्रजनन दर अब आबादी को स्थिर बनाए रखने के लिए जरूरी स्तर से नीचे आ चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षित वर्ग में यह गिरावट काफी पहले से देखी जा रही थी। मस्क लंबे समय से दुनिया के कई देशों में घटती जन्म दर को लेकर चिंता जताते रहे हैं और इसे भविष्य की बड़ी चुनौतियों में से एक मानते हैं।

एक दशक में काफी घटी फर्टिलिटी रेट

आंकड़ों के अनुसार, भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) पिछले दस वर्षों में 2.3 से घटकर 1.9 पर पहुंच गई है। कुछ शहरी क्षेत्रों में यह दर और भी कम है। उदाहरण के तौर पर, दिल्ली में फर्टिलिटी रेट करीब 1.2 दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षा, शहरीकरण, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता जैसे कई कारण इस बदलाव के पीछे हैं।

रिप्लेसमेंट लेवल का क्या है मतलब?

रिप्लेसमेंट लेवल वह न्यूनतम प्रजनन दर होती है, जिसके जरिए किसी देश की आबादी बिना प्रवासन के स्थिर बनी रह सकती है। आमतौर पर इसे 2.1 माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की रिपोर्ट के अनुसार भारत की वर्तमान फर्टिलिटी रेट 1.9 है, जो इस सीमा से नीचे है। इसका मतलब है कि नई पीढ़ी की संख्या धीरे-धीरे पिछली पीढ़ी की तुलना में कम हो सकती है।

Read More

बांग्लादेश बॉर्डर पर रातों-रात हो गया कांड! अचानक कहां गायब हो गए 40 बांग्लादेशी? BSF-BGB में मचा घमासान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments