इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा को भारत-इटली संबंधों के लिए “ऐतिहासिक दिन” बताया है। इस बीच रोम में संयुक्त प्रेस बयान के दौरान मेलोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करना उनके लिए सम्मान और खुशी की बात है। मेलोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से भारत का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन यह उनकी इटली की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले किसी भारतीय प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय इटली यात्रा वर्ष 2000 में हुई थी, यानी करीब 26 साल पहले।
मेलोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि भारत और इटली के रिश्ते अब निर्णायक दौर में पहुंच चुके हैं। मेलोनी ने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के संबंध अभूतपूर्व गति से आगे बढ़े हैं। उन्होंने इसे सिर्फ दोस्ती नहीं बल्कि स्वतंत्रता, लोकतंत्र और साझा भविष्य की सोच पर आधारित विशेष रणनीतिक साझेदारी बताया।
Il rapporto tra India e Italia ha ormai raggiunto una fase decisiva. Negli ultimi anni, i nostri legami si sono ampliati con uno slancio senza precedenti, evolvendo da una cordiale amicizia a un partenariato strategico speciale fondato sui valori di libertà e democrazia, nonché… pic.twitter.com/pSjHkFvdcX
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
रोम में भारतीय समुदाय से मिले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इटली में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत पर आभार जताया। अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में रोम पहुंचे PM मोदी ने कहा कि इटली में बसे भारतीयों ने उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह इटली में भारतीय समुदाय के स्नेह और अपनापन से अभिभूत हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वे भारत और इटली के रिश्तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Addressing the joint press meet with PM Meloni of Italy. @GiorgiaMeloni https://t.co/IxLpD5fFVA
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026

