HomeBreaking Newsआगरा मेट्रो को मिली नई रफ्तार, 23वां ट्रेन सेट गुजरात के सावली...

आगरा मेट्रो को मिली नई रफ्तार, 23वां ट्रेन सेट गुजरात के सावली प्लांट में बनकर तैयार

आगरा मेट्रो(Agra Metro) ने एक बार फिर अपने विकास और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को 23वां ट्रेन सेट आगरा मेट्रो डिपो में पहुंच चुका है। यह नई ट्रेन शहर में सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा के लक्ष्य को और मजबूती प्रदान करेगी। नई ट्रेन गुजरात के सावली प्लांट में तैयार की गई है।

इसे विशेष रूप से आधुनिक तकनीक और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह पहल भारत की ‘आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टि को भी मजबूत करती है। ट्रेन में रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे ब्रेक लगने पर उत्पन्न ऊर्जा का पुनः उपयोग किया जा सकता है। इससे न केवल ऊर्जा की बचत होती है बल्कि यह पर्यावरण के अनुकूल भी है।

कैसी है ट्रेन की सुरक्षा और तकनीक ?

नई ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम और फायर सेफ्टी फीचर्स जैसे उच्च सुरक्षा मानक मौजूद हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि रखा गया है।

आरामदायक और स्मार्ट यात्रा

एयर-कंडीशंड कोच, एर्गोनॉमिक सीटिंग और उच्च राइड क्वालिटी सुनिश्चित करती हैं कि यात्रियों को आरामदायक सफर मिले। इसके अलावा डिजिटल डिस्प्ले और ऑडियो अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए यात्रियों को रियल-टाइम जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है।

आगरा मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में कुल 28 ट्रेन सेट्स चलेंगे। फिलहाल नई ट्रेन को डिपो में विभिन्न परीक्षणों और जांचों से गुजारा जा रहा है। यह कदम आगरा मेट्रो को विश्वस्तरीय, सुरक्षित और तेज़ परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध बनाता है।

यह भी पढ़ें : धुरंधर 2 का वीकेंड धमाका…4 दिन में KGF 2 को पीछे छोड़ निकली आगे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments